
फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और फंड की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे प्रवासन से जोड़ा है।
ट्रंप ने दावा किया कि फ्रांस में हो रहा आंदोलन स्कूलों की समस्याओं को लेकर नहीं बल्कि अनियंत्रित प्रवासन और इस्लाम से जुड़ा है।
दूसरी ओर, प्रदर्शनकारी छात्र, शिक्षक और अभिभावक मुख्य रूप से जर्जर इमारतों, शिक्षकों की कमी और खराब बुनियादी सुविधाओं का विरोध कर रहे हैं।