
गुवाहाटी पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को-फाउंडर आशुतोष रांका और उनकी टीम को असम के स्कूलों की स्थिति और मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर अभियान चलाने के दौरान हिरासत में ले लिया है।
हिरासत में लिए जाने के बाद आशुतोष रांका ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार स्कूलों की हकीकत और काजीरंगा के स्थानीय अधिकारों को छिपाना चाहती है।
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने इस गिरफ्तारी का कड़ा विरोध करते हुए एक्स पर दावा किया कि पुलिस टीम को अनजान जगह पर लेकर जा रही है।