
आईसर भोपाल के वैज्ञानिकों ने शरीर की एंटीवायरल रक्षा प्रणाली में एचईआरसी-5 (HERC-5) एंजाइम की केंद्रीय भूमिका का पता लगाया है।
यह एंजाइम शरीर के आइएसजी-15 (ISG-15) प्रोटीन को सक्रिय करने में मदद करता है, जो वायरस के खिलाफ लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस खोज से भविष्य में सूजन संबंधी विकारों और अन्य जटिल वायरल रोगों के लिए नई दवाओं और उपचार पद्धतियों के विकास की उम्मीदें बढ़ गई हैं।