
स्कोडा ऑटो और जेएसडब्लू ग्रिन मोबिलिटी ने भारतीय बाजार में एक स्ट्रैटेजिक जॉइंट वेंचर सेटअप करने के लिए एक नॉन-बाइंडिंग एमओयू साइन किया है।
इस प्रस्तावित वेंचर में स्कोडा की इंजीनियरिंग क्षमता और जेएसडब्लू की मैन्युफैक्चरिंग स्केल को जोड़कर हाइब्रिड, इलेक्ट्रिक और इंटरनल कंबशन इंजन वाली कारें तैयार की जाएंगी।
दोनों कंपनियां अभी बातचीत के शुरुआती चरण में हैं और इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में डीप लोकलाइजेशन के जरिए प्रतिस्पर्धी उत्पादों को पेश करना और लाभप्रदता बढ़ाना है।