
भारतीय डाक ने डिजिटल एड्रेसिंग को आसान बनाने के लिए DIGIPIN सिस्टम शुरू किया है, जो हर लोकेशन को 10 अक्षरों और अंकों का यूनिक कोड देता है।
इसे डाक विभाग ने IIT हैदराबाद और इसरो के National Remote Sensing Centre के साथ मिलकर अक्षांश और देशांतर के आधार पर तैयार किया है।
यूजर्स डाक विभाग के पोर्टल पर लोकेशन एक्सेस देकर या मैन्युअल रूप से अपना 10-अक्षर वाला डिजिपिन प्राप्त कर सकते हैं।