
भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को शनिवार को रद्द कर दिया है।
रद्द की गई गाड़ियों में आगरा-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ मथुरा और टूंडला जंक्शन से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।
रेलवे प्रशासन ने दिल्ली में संभावित भीड़ और जाम के मद्देनजर यह कदम उठाया है और यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति जांचने की सलाह दी है।