
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पाकिस्तान दौरे पर पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद सहित विपक्ष के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यह झुकाव भारत के साथ संबंधों में तनाव पैदा कर सकता है.
नशीद ने आरोप लगाया कि मुइज्जू मालदीव को भारत-पाकिस्तान के विवादों में घसीट रहे हैं और अगर भारत को सुरक्षा से समझौता महसूस हुआ तो इसके मालदीव के लिए बुरे नतीजे होंगे.
मुइज्जू ने 20 से 22 अक्टूबर तक पाकिस्तान का दौरा किया था, जिसके दौरान दोनों देशों के बीच हेल्थकेयर, एजुकेशन, ट्रेड, डिफेंस जैसे सेक्टर्स में 20 MoUs हुए.