
भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई वनडे टीम में यशस्वी जायसवाल को शामिल न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है।
अश्विन ने कहा कि यदि शुभमन गिल अंतिम दो वनडे नहीं खेल रहे थे, तो फॉर्म में चल रहे जायसवाल को टीम में मौका मिलना चाहिए था।
उन्होंने चेतावनी दी कि लगातार नजरअंदाज किए जाने से इस युवा सलामी बल्लेबाज का आत्मविश्वास टूट सकता है।