
बिहार के गया रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस से एक युवती को गिरफ्तार किया है.
जांच के दौरान एसी-टू टियर कोच में यात्रा कर रही उस युवती के बैग से 15.8 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये है.
गिरफ्तार युवती झाझपुर से नई दिल्ली जा रही थी और पुलिस अब इस ड्रग तस्करी के नेटवर्क तथा इसके मुख्य सरगनाओं का पता लगाने में जुटी है.