
बस्तर के जगदलपुर में 8 और 9 अक्टूबर को पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता सचिव आशीष कुमार भूटानी कर रहे हैं.
सम्मेलन में 15 राज्यों के सचिव और 14 राज्यों के रजिस्ट्रार शामिल होकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों की आय और पैक्स के कंप्यूटरीकरण पर चर्चा कर रहे हैं.
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में सहकारिता को बढ़ावा देते हुए सैकड़ों नई समितियां बनाई हैं और माइक्रो एटीएम के जरिए 324 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन हुए हैं।