
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों के लिए नई यूनिफॉर्म और ड्रेस कोड तय किया गया।
छात्रों के लिए ग्रीन कलर की यूनिफॉर्म होगी और स्कूलों की बिल्डिंगों को ओलिव ग्रीन व सैंड बैज रंग में रंगा जाएगा।
महिला शिक्षकों के लिए लिलैक पर्पल और पुरुष शिक्षकों के लिए लाइट ब्लू शर्ट-ट्राउजर का ड्रेस कोड तय किया गया है, जिसके लिए सरकार ने 80 करोड़ रुपये जारी किए हैं।