
भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाने वाला चौथा टी20 मुकाबला पूरी तरह हाउसफुल हो गया है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं और स्टेडियम में लगभग 40,000 दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।
यह मैच न्यूजीलैंड की द्विपक्षीय सीरीज के मैचों में 36,523 दर्शकों की पुरानी उपस्थिति का पिछला रिकॉर्ड तोड़ देगा।