
महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार सुबह 3.30 बजे वेंटिलेटर फटने से भीषण आग लग गई, जिसमें 3 नवजातों की मौत हो गई और 6 बच्चे घायल हो गए।
अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित NICU में कुल 39 बच्चों को भर्ती करने की क्षमता है, जिसमें घटना के समय 12 नवजात शिशु मौजूद थे।
घायल बच्चों को इलाज के लिए पास के सरकारी सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में शिफ्ट किया गया है, जबकि पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।