कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट सीजन 2' में बिहारी और कश्मीरी पंडितों पर की गई टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बवाल मचा है।
भाजपा विधायक राम कदम ने शो की आलोचना करते हुए कहा कि पब्लिसिटी के लिए सनातन धर्म और कश्मीरी पंडितों का मजाक बनाना स्वीकार्य नहीं है।
शो के दौरान समय रैना और अर्चना पूरन सिंह के बीच भी तीखी नोक-झोंक हुई, जिसमें व्लॉगिंग और टैलेंट को लेकर एक-दूसरे पर तंज कसे गए।