रात में लेटने पर नाक बंद होने का मुख्य कारण गुरुत्वाकर्षण में बदलाव और नेजल टिशू में ब्लड फ्लो का बढ़ना है, जिससे सांस लेने का रास्ता संकरा हो जाता है।
एलर्जी, डेविएटेड सेप्टम (नाक की हड्डी का मुड़ना), साइनस और नेजल पोलिप्स जैसी स्थितियां रात के समय कंजेशन को और अधिक गंभीर बना सकती हैं।
यदि नाक बंद होने के साथ चेहरे में दर्द, गाढ़ा म्यूकस या सूंघने की क्षमता में कमी जैसे लक्षण लगातार बने रहते हैं, तो यह साइनस का संकेत हो सकता है।