रांची में सोमवार 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया, जिसके बाद एक्टर प्रकाश राज ने इसे बर्बरता करार दिया।
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी 29 जुलाई से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर हैं और 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
आंदोलनकारी छात्र अब भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से स्वतंत्र जांच की मांग पर अड़े हुए हैं और सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।