
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए वॉर रूम चेयरपर्सन की नियुक्ति को मंजूरी दी है.
उत्तर प्रदेश में सचिन यादव और पंजाब में पूर्व IAS अधिकारी कन्नन गोपीनाथन को चुनावी वॉर रूम का अध्यक्ष बनाया गया है.
गोवा में इमरोज खान, मणिपुर में बिस्वरंजन मोहंती और उत्तराखंड में कृष्ण सतरौड़ को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.