
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की लगातार चोटों को देखते हुए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में सभी के लिए एक समान फिटनेस मानक अनिवार्य कर दिए हैं।
नए मानकों के तहत ब्रोंको टेस्ट के लिए 5 मिनट 15 से 20 सेकंड, 2 किमी रन के लिए 9 से 10 मिनट और यो-यो टेस्ट में न्यूनतम 16.5 स्कोर तय किया गया है।
तेज गेंदबाज हर्षित राणा का वजन 97 किलो होने पर उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिली, जिसके बाद बोर्ड ने अधिकतम वजन सीमा 96 किलोग्राम निर्धारित की है।