सिम्फनी लिमिटेड के चेयरमैन अचल अनिल बेकरी अपने व्यक्तिगत हिस्सेदारी से 3.43 लाख शेयर (करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य) कर्मचारियों को गिफ्ट करेंगे।
कंपनी दिसंबर 2026 तिमाही से रूम एयर कंडीशनर्स, सीलिंग फैन्स और एयर प्यूरीफायर्स के बाजार में प्रवेश करने की योजना बना रही है।
मंगलवार को कंपनी के शेयर BSE पर 13% उछलकर 652.25 रुपये पर पहुंच गए, जबकि पिछले 20 वर्षों में कंपनी ने 50,000% से अधिक का रिटर्न दिया है।