
यमन के हूती विद्रोही चीन से मंगाए गए पुर्जों का इस्तेमाल करके एडवांस्ड मीडियम-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे सऊदी अरब की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
कॉफ्लिक्ट आर्मामेंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, हूतियों ने चीनी सप्लायर से 'खेबर शेकन' का वर्जन तैयार करने के लिए पुर्जे मंगवाए हैं, जिससे पूरी सऊदी और इजरायल की सीमाएं जद में आ जाएंगी।
चीन का आधिकारिक कहना है कि वह UN के हथियारों के प्रतिबंध का पालन करता है, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक बीजिंग के पास दोहरे इस्तेमाल वाली टेक्नोलॉजी के आखिरी इस्तेमाल को रोकने की इच्छाशक्ति नहीं है।