
भारत के खिलाफ 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के दो मुख्य खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं।
मार्क चैपमैन को पिछले महीने यूरोपियन टी20 लीग में हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी, जबकि जैक फाउल्क्स के हिप फ्लेक्सर में चोट आई है।
इन दोनों खिलाड़ियों की जगह ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया है।