
उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अमेजन, फ्लिपकार्ट और जियोमार्ट पर बिना पंजीकरण वाले कृषि-रसायन 'साइक्लोसिनोन' को बेचने के लिए जुर्माना लगाया है।
जुर्माने के तहत अमेजन और फ्लिपकार्ट पर 10-10 लाख रुपये, जबकि जियोमार्ट पर 5 लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है।
सीसीपीए ने कंपनियों को इन उत्पादों की बिक्री और विज्ञापन तुरंत रोकने और 15 दिनों के भीतर स्व-ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है।