
डॉ. विक्रम साराभाई और अब्दुल कलाम जैसे वैज्ञानिकों के साथ काम करने वाले ISRO के 78 वर्षीय पूर्व कर्मचारी तुवाराकवि चेंगल प्रसाद ने पढ़ाई की ओर वापसी की है।
उन्होंने तेलंगाना इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट फॉर वर्किंग प्रोफेशनल्स में तीसरी रैंक हासिल कर सबको हैरान कर दिया है।
परीक्षा से पहले उन्होंने करीब दो महीने तक रोजाना 12 घंटे से ज्यादा पढ़ाई की थी और अब वे डिप्लोमा के बाद इंजीनियरिंग डिग्री के दूसरे वर्ष में प्रवेश लेंगे।