
सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक के लिए गोवर्धन योजना का नया ढांचा लागू किया है, जिसके लिए 23,731 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
इस योजना के तहत पात्र कंप्रेस्ड बायोगैस परियोजनाओं को अधिकतम 30 करोड़ रुपये तक की पूंजी सहायता और कई अन्य खर्चे पर वित्तीय मदद मिलेगी।
योजना के तहत उत्पादक बिक्री के लिए उपलब्ध सीबीजी की 100 प्रतिशत तक सुनिश्चित खरीद का विकल्प चुन सकते हैं, जिसके लिए लगभग 98 रुपये प्रति किलोग्राम कीमत तय की गई है।