
लगातार प्रदर्शनों के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने दिल्ली में तैनात 20 हजार अर्धसैनिक जवानों की तैनाती की समय सीमा चार हफ्ते यानी दिवाली तक बढ़ा दी है.
जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाते हुए नए रूप में रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड को आधिकारिक तौर पर प्रोटेस्ट साइट्स के रूप में चिन्हित किया गया है.
विपक्ष के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला, जहां सीईसी के खिलाफ दाखिल याचिका पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ सुनवाई करेगी।