रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड 'Bombay Creamery' ब्रांड के साथ आइसक्रीम बाजार में उतर रही है, जिसकी शुरुआती कीमत मात्र 10 रुपये होगी।
रिलायंस की इस आक्रामक रणनीति के कारण क्वालिटी वॉल्स के शेयरों में पिछले दो दिनों (बुधवार और गुरुवार) में 4 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
कंपनी ने मार्च 2024 में कैम्पा कोला को भी 10 रुपये में लॉन्च किया था, जिसने वित्त वर्ष 2025-26 में 4700 करोड़ रुपये से अधिक की ग्रॉस बिक्री दर्ज की है।