
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है।
यह मल्टी फॉर्मेट सीरीज पुडुचेरी में 22 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें दो अनौपचारिक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।
टेस्ट मैचों में देवदत्त पडिक्कल और वनडे टीम में ऋतुराज गायकवाड़ भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे।