
ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य से दुश्मन देशों के जहाजों पर प्रतिबंध लगाने के बिल के प्रस्ताव के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में 1.30% का उछाल आया है।
शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड ऑयल भी 1 फीसदी बढ़कर 78.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
इस भू-राजनीतिक तनाव के कारण अमेरिका, भारत और एशियाई बाजारों में शेयर सूचकांकों में 1 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।