
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश ने 8,76,500 से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट लगाकर गुजरात को पीछे छोड़ दिया है और देश में पहला स्थान हासिल कर लिया है।
प्रदेश में सौर क्षमता 2,942 मेगा वॉट से अधिक हो चुकी है, जिससे प्रतिदिन 1.32 करोड़ यूनिट से ज्यादा स्वच्छ बिजली पैदा हो रही है और 11,700 एकड़ से अधिक भूमि की बचत हो रही है।
इस योजना के तहत यूपीनेडा द्वारा 8,000 से अधिक वेंडर्स को इमपैनल्ड किया गया है, जिससे 1 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिले हैं।