-1787123461989.webp)
वृंदावन की Mumma's Blessing IVF की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. शोभा गुप्ता ने चेतावनी दी है कि महिलाओं को पहली डिलीवरी के बाद दोबारा प्रेग्नेंट होने के लिए कम से कम 24 महीने (2 साल) का इंतजार करना चाहिए.
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (NIH) की रिपोर्ट के अनुसार, डिलीवरी के 4 से 6 हफ्ते के भीतर ही महिलाएं दोबारा कंसीव कर सकती हैं, लेकिन इतनी जल्दी गर्भधारण करने से मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा होता है.
जल्दी कंसीव करने से शिशु के समय से पहले जन्म (प्रीमैच्योर डिलीवरी), बच्चे के अंडरवेट होने, मां के शरीर में आयरन व फॉलेट की कमी और सी-सेक्शन के बाद गर्भाशय फटने का जोखिम बढ़ जाता है.