
लंबे समय तक इस्तेमाल के कारण प्रेशर कुकर का रबर गैसकेट ढीला हो सकता है या अपनी शेप खो सकता है, जिससे भाप बाहर निकलने लगती है.
यदि रबर सिर्फ अपनी जगह से खिसक गया है, तो उसे निकालकर साफ पानी से धोने और पूरी तरह सुखाने के बाद वापस ठीक से लगाया जा सकता है.
यदि रबर पुराना हो चुका है और साफ करने के बाद भी कुकर का ढक्कन ठीक से बंद नहीं होता, तो घरेलू जुगाड़ के बजाय नया गैसकेट लगाना ही सुरक्षित है.