
ग्रेटर नोएडा के पीएनबी बैंक की शाखा से 35 करोड़ रुपए गायब होने के मामले में खाताधारकों की रकम बिना अनुमति दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी गई।
प्रभावित किसानों का आरोप है कि मुआवजे और एफडी की उनकी सालों की बचत में से किसी के खाते में 16 हजार तो किसी के पास एक लाख बचे हैं।
पंजाब नेशनल बैंक ने शाखा प्रबंधक समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।