
देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,35,070 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,38,848 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
विशेषज्ञों के अनुसार इस हफ्ते अमेरिका के आर्थिक आंकड़े, पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों का असर कीमती धातुओं पर देखने को मिलेगा.
एलकेपी सिक्योरिटीज के विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा कि बाजार की नजर अमेरिका के गैर-कृषि रोजगार और बेरोजगारी के आंकड़ों पर रहेगी.