
आजादी के बाद पहली बार हो रही जाति जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस आक्रामक रुख अपनाए हुए है, जबकि उसके सहयोगी दल सपा और आरजेडी ने इस पर चुप्पी साध रखी है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ओबीसी जातियों की गिनती के तरीके पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
ओबीसी राजनीति करने वाली प्रमुख विपक्षी पार्टियों की इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया न आने से विपक्ष के भीतर जाति जनगणना के तौर-तरीकों को लेकर मतभेद उभरकर सामने आए हैं।