
त्योहार और शादी के सीजन से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में 150 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही 24 कैरेट सोना 1,50,860 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 368 रुपये की बढ़त के साथ 2,33,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में हल्की बढ़त देखने को मिली है।