
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में मुंबई से 3 हजार किलोमीटर दूर मछली पकड़ने वाली बोट 'अजिनी' के सभी 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि भारी हथियारों से लैस समुद्री लुटेरों के खिलाफ इस सफल ऑपरेशन को सिर्फ 48 घंटे में अंजाम दिया गया।
इस रेस्क्यू मिशन में भारतीय वायु सेना से भी समय पर पूरी मदद मिली, जिससे हिंद महासागर में सुरक्षा और तैयारी का पता चलता है।