
लंदन से ढाका जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइन की एक उड़ान के दौरान दो यात्रियों के बीच तीखी बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई।
झगड़े के दौरान यात्रियों में लात-घूंसे चले और एक यात्री की टी-शर्ट भी फट गई, जिससे फ्लाइट में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पायलट ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और मामले को शांत करवाया।