
दक्षिण अफ्रीका के वेडेला और केप टाउन के पास हुई अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.
जोहान्सबर्ग के पास एक बार में एके-47 और पिस्तौल से लैस संदिग्धों के हमले में 17 लोगों की जान चली गई और 15 घायल हुए.
पुलिस ने बताया कि इन दोनों मामलों में अभी तक किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है.