
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने घोषणा की है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट की 320 नई सीटों को मंजूरी दी है।
इस योजना के तहत केंद्र सरकार लगभग 415 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जिसके लिए राज्य सरकार ने 23 जून 2026 को प्रस्ताव भेजा था।
इन नई सीटों के शुरू होने से सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, और गायनेकोलॉजी जैसे प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा.