
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि संविधान के दुश्मनों का पर्दाफाश हो गया है और न्याय जरूर मिलेगा।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दो चुनाव आयुक्तों ने एसआईआर प्रक्रिया के बीच कई बार आपत्तियां जताई थीं, जिसके बाद विपक्ष हमलावर है।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग के मुद्दे पर चर्चा के लिए 29 सितंबर को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक बुलाई है।