
नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने एसीसी प्रीमियर लीग के लिए 26 वर्षीय स्पिनर संदीप लामिछाने को वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है, जिन्होंने रोहित पौडेल की जगह ली है।
संदीप लामिछाने ने अब तक 77 वनडे मैचों में 19.92 की औसत से 154 विकेट लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/11 का रहा है।
मई 2024 में पाटन हाई कोर्ट द्वारा बलात्कार के आरोपों से बरी किए जाने के बाद संदीप की टीम में वापसी हुई है और उन्हें दोबारा कप्तानी सौंपी गई है।