Ai+ Nova 2 Pro 5G में एक डेडिकेटेड AI बटन दिया गया है जिसे कैमरा खोलने या फोन साइलेंट करने जैसे कार्यों के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है।
फोन का कैमरा दिन की रोशनी में अच्छी डिटेल और नेचुरल कलर कैप्चर करता है, जबकि नाइट मोड बजट रेंज के हिसाब से औसत प्रदर्शन करता है।
मल्टीटास्किंग के दौरान फोन थोड़ा लैग कर सकता है और भारी टास्क के बाद हल्का गर्म हो सकता है, लेकिन सामान्य उपयोग के लिए यह एक भरोसेमंद विकल्प है।