
अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण कार्य और दिसंबर में खराब मौसम की संभावना को देखते हुए पहले वनडे को विशाखापत्तनम स्थानांतरित कर दिया गया है।
बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि 13 दिसंबर को होने वाला यह मैच अब विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में अपने निर्धारित समय पर ही खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका के बीच प्रस्तावित सीरीज में तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं, जो देश के विभिन्न शहरों में आयोजित होंगे।