विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को अपने यूक्रेनी समकक्ष एंड्री सिबिहा से फोन पर बात की और ब्लैक सी में मर्चेंट जहाजों व भारतीय नाविकों पर हमलों को 'अस्वीकार्य' बताया।
हाल ही में ब्लैक सी में हुए हमलों में पांच भारतीय नाविकों की जान चली गई है, जबकि 13 भारतीय नाविक यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे हुए हैं।
सिबिहा ने भारत से शांति प्रयासों में 'सक्रिय भूमिका' निभाने का आग्रह किया और यूक्रेन संघर्ष व शांति वार्ता से जुड़े घटनाक्रमों की जानकारी दी।