
उत्तराखंड के जोशीमठ में हुए हेलिकॉप्टर हादसे के बाद चारधाम यात्रा के हवाई सफर को लेकर नागरिक उड्डयन ने नए सुरक्षा नियम लागू किए हैं।
अब चारधाम रूट पर उड़ान भरने वाले हर हेलिकॉप्टर में मुख्य पायलट के साथ एक को-पायलट होना अनिवार्य कर दिया गया है।
पायलटों को अब पूरे रूट की एक साथ अनुमति मिलने के बजाय हर एक उड़ान से पहले अलग से परमिट लेना होगा।