
अभिनेता गोविंदा के कथित अफेयर की खबरों के बीच उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला का साथ मिला है जिन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर किया है.
दिव्या ने गोविंदा की आलोचना करते हुए लिखा कि सुनीता ने उनके करियर और बच्चों को संभालने के लिए अपना सब कुछ दिया, लेकिन इस उम्र में उन्हें बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.
दिव्या ने गोविंदा को नसीहत दी कि यदि उनका कोई अफेयर है तो उसे सार्वजनिक रूप से या धार्मिक जगहों पर नहीं दिखाना चाहिए और पत्नी को कातिल ठहराना कायरता है.