
हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि 2026 पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब के मोहाली और जालंधर में खेली जाएगी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान समेत छह टीमें हिस्सा लेंगी।
टूर्नामेंट के लीग मैच जालंधर में और सेमीफाइनल तथा फाइनल मुकाबले मोहाली में आयोजित किए जाएंगे।