
डेंटल सर्जन डॉ. लोकेश बहादुर सिंह के अनुसार, जबड़े में जगह की कमी के कारण टेढ़ी निकली अक्ल दाढ़ आसपास के स्वस्थ दांतों पर दबाव डालकर उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है।
2010 की BMJ Clinical Evidence स्टडी के मुताबिक, 20 से 30 वर्ष की आयु के लगभग 72% स्वीडिश लोगों में अक्ल दाढ़ के फंसी होने की समस्या पाई गई है।
अक्ल दाढ़ और पड़ोसी दांत के बीच भोजन फंसने से बैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे कैविटी, मसूड़ों में इंफेक्शन और दांत की जड़ प्रभावित होने का गंभीर जोखिम बढ़ जाता है।