
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में राज्य सरकार से विस्तृत डेटा मांगा है.
अदालत ने उम्मीदवारों के अंक, कैटेगरी और मेरिट के आधार पर चयन की प्रक्रिया को समझने के लिए मूल चयन सूची की मांग की है.
इस मामले की अगली सुनवाई आगामी 6 अक्टूबर को होगी जिसमें आगे की विस्तार से चर्चा की जाएगी.