
अमेरिका के सेवानिवृत्त जनरल जैक की ने चेतावनी दी है कि ईरान ने अपने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को फिर से खड़ा करना शुरू कर दिया है।
सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों से नतान्ज न्यूक्लियर के पास पिकैक्स माउंटेन कॉम्प्लेक्स जैसी संवेदनशील जगहों पर निर्माण और किलेबंदी की गतिविधियों का पता चला है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान ने हथियारों से जुड़े खतरों को भांपते हुए अपनी परमाणु क्षमताओं को बहाल करने का फैसला किया है।